सवाईमाधोपुर हेमेन्द्र शर्मा।
इन दिनों बॉलीवुड के चर्चित कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की अफवाहों का बाजार गर्म है । दोनों की शादी को लेकर खबरे चर्चाओं में है । अफवाहों के अनुसार दोनों की शादी के लिए राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित एक होटल का नाम सामने आ रहा है ।हालांकि अभी तक दोनों के ही परिवारों ने शादी को लेकर शादी की खबरों की पुष्टि नही की है और ना ही अभी तक होटल प्रबंधन ने इस बारे में कोई पुष्टि की है । जानकारी के अनुसार कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी की अफवाह देश भर में फैल गई है एक बड़े समूह ने अपने रिपोर्ट में बताया है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल दिसंबर माह में राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले चौथ का बरवाड़ा स्थित नवनिर्मित होटल सिक्स सेंस फॉर बरवाड़ा में शादी करेंगे । लेकिन अभी तक ये महज यह एक अफवाह ही बताई जा रही है । वही सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ ने शादी को लेकर इसे महज अफवाह बताई गई है । चौथ का बरवाड़ा में बनी स्टैंड होटल में कोई शादी का प्रोग्राम नहीं है ऐसे में दिसंबर माह में कैटरीना कैफ की शादी को लेकर महज एक अफवाह चल रही है।  नवंबर दिसंबर माह में सिक्सेंस की होटल बुकिंग फुल बताई जा रही है एवं सोशल मीडिया पर हो रही कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी महज एक अफवाह है । चौथ का बरवाड़ा में बनी सिक्स होटल सेवन स्टार बताई जा रही है वर्तमान में होटल  का कार्य प्रगति पर है ऐसे में होटल में औपचारिक से होटल का उद्घाटन करके बुकिंग चालू कर दी है कुछ दिन पहले 18 अक्टूबर को मलाइका अरोड़ा भी चौथ का बरवाड़ा सिक्स सेंस होटल में पहुंची जहां उन्होंने एक रात होटल में ही गुजारी एवं अपने इंस्टाग्राम पेज पर चौथ का बरवाड़ा फोर्ट होटल की फोटो भी  शेयर की 18 अक्टूबर को प्रोग्राम में इंडियन आइडियल टैलेंट विजेता सलमान अली खान भी होटल में उपस्थित रहे एवं अपने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुतियां  पेश की ।