सवाईमाधोपुर हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर नेशनल पार्क से बाघों के जंगल से बाहर आने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है ,बीती रात एक बार फिर बाघिन सुल्ताना टी 107 रणथंभौर की सुरक्षा दीवार फांदकर मुख्य सड़क पर आ गई। जिसे लेकर सड़क पर वाहनों के पहिये थम गये और वाहन चालक एंव वाहनों में सवार लोग बाघिन को देखने लगे गये ,पहले तो काफी देर तक बाघिन रणथंभौर की सुरक्षा दीवार पर चहल कदमी करती रही और फिर मुख्य सड़क पार कर दूसरी और चली गई ।
रणथंभौर के जंगलों से बाघ बाघिन के बाहर निकलने का हालांकि ये कोई पहला मामला नही है पर बड़ी बात ये है कि जिस तरह से बाघिन जंगल से निकल कर मुख्य सड़क पर आ गई ऐसे में कोई हादसा भी हो सकता था ,वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन ने सुरक्षा दिवार के नजदीक सांभर का शिकार कर रखा था ,जिसके चलते बाघिन सुरक्षा दीवार के आस पास ही विचरण कर रही थी ,वही सुरक्षा दीवार के पास ही एक तलाई बनी हुई है ,ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि शायद बाघिन पानी की तलाश में जंगल से बाद निकलकर मुख्य सड़क पर आ गई ,बाघिन काफी देर तक चहलकदमी करती रही और फिर वापस जंगल मे चली गई ,इस दौरान मुख्य सड़क पर वाहनों का जमावड़ा लग गया । गनीमत रही कि कोई अनहोनी नही हुई ।

0 टिप्पणियाँ