उदयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास ने बांसवाड़ा में पंचर की दुकान चलाने वाले विकलांग युवक के साथ लॉकडाउन के दौरान की गई मारपीट के मामले में पुलिस अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए 20 हजार रूपये का जुर्माना लगाने की अनुशंषा की है। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

उदयपुर मे आयोजित कैम्प कोर्ट में प्रकरण का निस्तारण करते हुए जस्टिस व्यास ने राज्य के पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाठर को आरोपी पुलिस निरीक्षक पर नियमानुसार कार्रवाई करने और पीड़ित विकलांग युवक को पुलिस अधिकारी के वेतन से 20 हजार रूपये का हर्जाना दिलवाने की अनुशंषा की। जस्टिस व्यास ने अधिकारियों को संयम बरतने की सलाह दी है.।

ये था पूरा मामला।

बांसवाड़ा के निवासी दिव्यांग कमलेश बैरागी परिवाद पेश किया था, इसके मुताबिक दिनांक 30 अप्रैल 2021 को लिओ चौराहे अपनी दुकान पर पंचर निकालने का कार्य कर रहा था। पुलिस की गाड़ी आई और बिना किसी वजह के उसके साथ पुलिसवालों ने लाठी से मारपीट की। एक पुलिस वाले के कन्धे पर तीन स्टार लगे हुए थे। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग से की थी। तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना सदर रतनसिंह को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए बांसवाड़ा एसपी ने पुलिस लाइन भेज दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच जारी है।