जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश के अलवर और धौलपुर जिले के जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आगामी तीन चरणों में होने वाले चुनाव में प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा और नाम वापसी के बाद कुल 2194 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
जिला परिषद सदस्यों के लिए 244 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 1950 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और सचिव चित्रा गुप्ता ने बताया कि दोनों जिलों में 4 अक्टूबर से अधिसूचना जारी होते ही नामांकन पत्र भरने का कार्य प्रारंभ हो गया था। 8 अक्टूबर तक जिला परिषद सदस्यों के लिए 417 उम्मीदवारों ने 511 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 2879 उम्मीदवारों ने 3392 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। संवीक्षा और नाम वापसी के बाद कुल 2194 उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत चुनावी रण में आजमाते नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए 2 और पंचायती समिति सदस्य के लिए 13 उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में सम्मिलित दोनों जिलों में कुल 27 लाख 2 हजार 791 मतदाता पंजीकृत हैं। जिनमें से 14 लाख 41 हजार 738 पुरुष, 12 लाख 61 हजार 45 महिलाएं और 8 अन्य मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। गुप्ता ने बताया कि नाम वापसी के बाद प्रचार का दौर बढ़ जाएगा, ऐसे में किसी भी हाल में कोविड-19 के दिशा-निर्देशों की अवहेलना न हो इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए चुनावी रैली, आम सभाओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवार केवल 5 समर्थकों के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे।आपको बता दे, कि दोनों जिलों में 3 चरणों में मतदान करवाए जाएंगे। प्रथम चरण के लिए 20, द्वितीय चरण के लिए 23 और तृतीय चरण के लिए 26 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया 29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर मतगणना करवाई जाएगी। प्रमुख, प्रधान का चुनाव 30 अक्टूबर को जबकि उप प्रमुख, उप प्रधान का चुनाव 31 अक्टूबर को होगा।

0 टिप्पणियाँ