कोटा ब्यूरो रिपोर्ट।

कोटा मुख्यालय से निकल रहे नेशनल हाईवे 27 के बाईपास पर सोमवार को एक भीषण दुर्घटना हो गई। जिसमें दो युवकों की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। दुर्घटना में एक कार ने लापरवाही बरतते हुए बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिसके बाद कार भी पलटी खा गई और हाईवे से नीचे उतर गई।  घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। जबकि घायल अवस्था में बाइक सवार मौके पर ही तड़पते रहे। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।  इस मामले में उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उद्योग नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फोरलेन हाईवे पर धाकड़खेड़ी के बाद में नया नोहरा की तरफ जाने वाले सड़क पर यह दुर्घटना सुबह हुई है। प्रारंभिक तौर पर जो सामने आया है उसके मुताबिक दोनों एक ही लेन पर चल रहे थे। ऐसे में संभवत: कार ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मारी है। जिससे घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जिनके शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें, दुर्घटना इतनी भीषण थी कि महाराष्ट्र नंबर की लाल कार के परखच्चे उड़ गए हैं. साथ ही वह हाईवे से नीचे उतर पलट गई. हादसे में बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, बाइक सवार मृतकों में प्रेम नगर फर्स्ट निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग मदन पाल और 30 वर्षीय लोकेश प्रजापति शामिल है. दोनों धाकड़खेड़ी में राजेंद्र प्रसाद के फार्म हाउस पर कार्य करते थे।