सवाई माधोपुर से हेमेंद्र शर्मा
डीएपी खाद की किल्लत से जूझ रहे सवाई माधोपुर जिले के किसानों के लिए राहत की खबर है । क्यो की आज शनिवार को डीएपी खाद की एक रैक सवाई माधोपुर पहुंच गई है , ऐसे में अब जिले के किसानों को डीएपी खाद मिल पायेगा ,जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर कर खाद की रैक का जायजा लिया और कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को डीएपी खाद उपलब्ध करवाया जायेगा । किसानों को आधार कार्ड के आधार पर प्रति आधार कार्ड दो कट्टे डीएपी खाद दिया जायेगा, कृषि अधिकारियों एंव जीएसएस कार्मिकों की उपस्थिति में ही खाद का वितरण किया जायेगा ।जिला कलेक्टर ने बताया कि पटवारी भर्ती परिक्षा के चलते जिले में दो दिन इंटरनेट बंद है ऐसे में इंटरनेट बंद होने से पोस मशीन में खाद की एंट्री नही होने के कारण सोमवार से ही किसानों को खाद का वितरण किया जायेगा । जिला कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही एक ओर खाद की रैक सवाई माधोपुर पहुँचेगी , ऐसे में जिले के किसानों को अब खाद की समस्या से जल्द निजात मिल पायेगा ।

0 टिप्पणियाँ