हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।

भाजपा की कमेटी में शामिल विधायक मदन दिलावर, सुमित गोदारा, अभिनेष महर्षि सहित पीलीबंगा विधायक धर्मेंद्र मोची, अनूपगढ़ विधायक सन्तोष बावरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई ने मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

इस दौरान विधायक मदन दिलावर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मामले को प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जबकि मृतक ने हत्यारों से रुपये लेने थे जिसको लेकर हत्या हुई है और जिला कलक्टर-एसपी ने तथ्यों को छुपाया। इसलिए कलक्टर-एसपी पर भी हत्या का मुकदमा होना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत मौनी बाबा हैं और उनको राजस्थान में दलितों पर अत्याचार दिखाई नहीं देता। गहलोत सहित सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को बस उत्तरप्रदेश दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि यूपी में सरकार अपना काम कर रही है और मंत्री पुत्र भी गिरफ्तार हो चुका है। उन्होंने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को महाभ्रष्ट भी बताया और कहा कि मृतक परिवार को अभी सिर्फ मुआवजे के कागजात ही दिये हैं। मुआवजा उनको अभी तक नहीं मिला है। जबकि मुआवजा भी राज्य सरकार ने नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि दलित युवक की हत्या के तीन दिन बाद जिला कलक्टर और एसपी प्रेमपुरा पहुंचे इसलिए उन पर तथ्य छुपाने के मामले में मुकदमा दर्ज होना चाहिए।