ब्यूरो रिपोर्ट।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गहरी नाराजगी के बाद अब प्रशासन शहरों के संग अभियान में पट्टा जारी करने के लिए लक्ष्य मे बदलाव किया गया है। इसके तहत प्रदेश के नगरीय निकायों के लिए नए लक्ष्य तय कर दिए गए हैं। अब हर नगर निगम को 20,000, नगर परिषद को 10,000, नगर पालिका को 3000 और नव गठित की गई 17 नगर पालिका में हर एक को 1--1 हजार पट्टे देने होंगे। इस तरह कुल मिलाकर अकेले नगरीय निकाय 10 लाख 13 हजार पट्टे वितरित करेंगे। इसमें प्रदेश के 14 न्यास और तीन प्राधिकरण शामिल नहीं है। सरकार ने अभियान से पहले 10 लाख पट्टे देने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस अभियान के पहले दिन 1 लाख पट्टे दिए जाने का लक्ष्य था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। आपको बता दें कि पट्टा वितरण की धीमी गति पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले दिनों स्वास्थ्य शासन विभाग के प्रमुख सचिव भवानी सिंह देथा और नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव कुंजी लाल मीणा को टारगेट करते हुए गहरी नाराजगी जताई थी। इससे पहले भी यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने ग्रेटर निगम में शिविर का निरीक्षण करने के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 2 कार्मिकों को सस्पेंड और 2 कार्मिकों को 16 और 17 सीसी के नोटिस जमाने के निर्देश दिए थे। अब सरकार ने अभियान से जुड़े कार्मिकों को फिर चेताया है कि यदि किसी की लापरवाही पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।