जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश में जीवन गंवा चुके लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना। वे मजबूत बने रहें। प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की भलाई और सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं। दरअसल, उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। नदी नाले उफान पर हैं। नैनीताल में झील का पानी माल रोड के ऊपर बह रहा है। लगातार बारिश और भूस्खलन के चलते चारधाम यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इस बीच मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आसमान से ऐसी आफत बरस रही है कि जमीन पर त्राहिमाम मचा है। बारिश के बीच पानी के तेज बहाव की वजह से नदियां उफान पर हैं। ऋषिकेश में जहां गंगा की लहरें गोता लगा रही हैं, वहीं नैनीताल में झील का पानी माल रोड तक आ पहुंचा है। गंगा और उसकी सहायक नदियां रौद्र रूप में हैं।

0 टिप्पणियाँ