झालावाड से हरिमोहन चोडॉवत।

झालावाड जिले मे आजकल पुलिस की कार्यशैली लगातार विवादों में आ रही है। ऐसा ही एक नजारा आज झालावाड़ में देखने को मिला जब शहर के मिनी सचिवालय स्थित जिला कलेक्ट्रेट के बाहर ट्रेफिक पुलिस के जवान ने हेलमेट जांच अभियान के दौरान एक बाइक सवार युवक को रोकने के दौरान उसे सिर पर डंडा मार दिया। जिससे युवक घायल हो गया मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा मोर्चा के दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली को लेकर जमकर रोष जताया ।मौके पर हंगामा बढ़ता देख शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंचे और भाजपा नेताओं को शांत करवाया, मामले की जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा के दो कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर आज शहर के मिनी सचिवालय के सामने से गुजर रहे थे, इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन बाइक सवार ने थोडा आगे जाकर बाइक रोकी। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने बाइक सवार युवक के सिर पर डंडा मार दिया,जिससे वो घायल हो गया, मामले की जानकारी मिलने पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे और कोतवाल बलबीर सिंह ने जैसे तैसे मामले को शांत करवाया और पुलिसकर्मियों को आगे से नियमानुसार ही कार्यवाही करने के निर्देश दिए।