चित्तौड़गढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।

चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल सहित अन्य आला अधिकारियों शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के रिजर्व पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह देवल,  उपाधीक्षक मनीष शर्मा सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियों ने शहीद पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि और पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा l वही बन्दुको से हवाई फायरिंग कर भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई l इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस शहीद दिवस पूरे देश में एक साथ एक समय पर मनाया जाता है l जिसमें पूरे वर्ष भर में अपने कर्तव्य को अंजाम देते समय शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाती है l उन्होंने बताया कि चित्तौड़गढ़ मुख्यालय के रिजर्व पुलिस लाइन में भी आज देश भर में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देकर 2 मिनट का मौन रखा गया l वही इस अवसर पर पुलिस लाइन में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों ने रक्तदान किया l इस अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया lइस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल,  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह देवल, पुलिस उपाधीक्षक मनीष शर्मा, एसएसी - एसएसटी सेल उपाधीक्षक लादूराम विश्नोई,शहर कोतवाल तुलसीराम प्रजापति,चंदेरिया थाना अधिकारी अनिल जोशी,महिला थाना अधिकारी सुशीला खोईवाल,आर आई सुनील कुमार सिंह,  यातायात पुलिस प्रभारी ओम सिंह, सहित पुलिस के कई अधिकारी और जवान मौजूद रहेः