सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा।
सवाई माधोपुर में गुरुवार को सवाई माधोपुर व गंगापुरसिटी के सहारा इंडिया के फील्ड कार्यक्रताओं द्वारा सहारा इंडिया के खिलाफ कलेक्ट्रेट के समक्ष जमकर प्रदर्शन किया गया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर सहारा इंडिया के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की गई । सहारा इंडिया के कार्यक्रताओं का कहना है कि पिछले तीन चार साल से सहारा इंडिया द्वारा जमाकर्ताओं का भुगतान नही किया जा रहा है ,जिसके चलते सहारा इंडिया के फील्ड कार्यक्रताओं को जमाकर्ताओं द्वारा आये दिन धमकियां दी जा रही है। उनका कहना है कि फील्ड कार्यक्रताओं द्वारा जब सहारा इंडिया के कार्यालय अधिकारियों से जमाकर्ताओं को भुगतान करने की बात कही जाती है तो वे भुगतान नही होने की बात करते है और जमाकर्ताओं का भुगतान नही करते है।फील्ड कार्यक्रताओं का कहना है कि सहारा इंडिया के जिले के सभी फील्ड कार्यकर्ता जमाकर्ताओं के साथ तीन चार साल से सहारा इंडिया के कार्यालयों के चक्कर काट रहे है मगर उन्हें जमाकर्ताओं का भुगतान नही किया जा रहा। फील्ड कार्यकर्ताओ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से फील्ड कार्यक्रताओं का सहियोग करने एव सहारा इंडिया के खिलाफ कार्यवाही कर जमाकर्ताओं का भुगतान करवाने की मांग की है।

0 टिप्पणियाँ