सवाईमाधोपुर-हेमेन्द्र शर्मा।

सवाईमाधोपुर जिले में बुधवार को आरएएस प्री परीक्षा आयोजित हुई । जिला प्रशासन आरएएस परीक्षा को लेकर पूरी तरह से अलर्ट नजर आया। जिला प्रशासन द्वारा आरएएस प्री परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर व्यवस्थओं को अंजाम दिया गया। आरएएस प्री परीक्षा को लेकर जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए। जिले में आरएएस परीक्षा के लिए 12 हजार 821 परीक्षार्थी पंजिकृत हुए । जिले में बनाये गए 41 परीक्षा केंद्रों में से जिला मुख्यालय पर 30 एंव गंगापुरसिटी में 11 परीक्षा केंद्र स्थापित किये गये। आरएएस प्री परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों को गहन जाँच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया । सुरक्षा की दृष्टि से सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही नकल रोकने व अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन द्वारा विशेष दस्ते फ्लाइंग स्कवायड गठित किये गए है। जिन्होंने लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया । परीक्षा केंद्र पर किसी भी अधिकारी कर्मचारी को मोबाईल रखने की अनुमति नही दी गई । जिला कलेक्टर खुद परीक्षा की मॉनिटरिंग करते हुए नजर आए। वही परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परीक्षार्थियों के निशुल्क आने जाने के लिए प्रशासन द्वारा रोडवेज व निजी बसों की व्यवस्था की गई। परीक्षार्थियों के लिए जिला मुख्यालय के इंद्रा मैदान से बसों का संचालन किया गया।जयपुर ,उदयपुर ,कोटा सहित अन्य जगहों के लिए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क बसे संचालित की जा रही है। आरएएस प्री परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है । वहीं परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा आज सुबह 8 बजे से दोपहर एक बजे तक जिले में इंटरनेट सेवा बंद करवाई गई। इंटरनेट सेवा बंद होने से ऑनलाइन भुगतान सहित अन्य ऑनलाइन कार्य प्रभावित होने से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। विगत दिनों आयोजित हुई रिट में हुई गड़बड़ी व पटवारी भर्ती परीक्षा में फर्जी अभ्यर्थियों के पकड़े जाने के बाद आरएएस प्री परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट और भारी सुरक्षा व्यवस्थओं के बीच परीक्षा का आयोजन करवाया गया । जिला एंव पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार गस्त करते हुए नजर आए। जगह जगह पर पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच आरएएस प्री परीक्षा आयोजित की गई।