नागौर से शबिक उस्मानी।

बीएसएनएल किसी भी निजी कंपनी के मुकाबले कमजोर नहीं है ना ही किसी कंपनी से पीछे है। बीएसएनल तो राजस्थान प्रदेश में जहां 1 महीने में एक लाख से ज्यादा कनेक्शन नए दे रहा है वहीं पूरे भारत में यह संख्या 20 लाख है। यह कहना था BSNL के CGM संदीप गोयल का जो की नागौर दौर पर रहे। नागौर दौरे पर उन्होंने नागौर BSNL कार्यालय मे फाईबर ऑप्टिकल को लेकर बीएसएनएल  कार्मिकों की बैठक ली । बैंठक मे नागौर जिले मे भारत फाइबर इंटरनेट परियोजना मे ज्यादा लोगों को जोड़ने और विभिन्न प्लान को लेकर जेटीओ और ऑप्टिकल फाइबर ठेकेदारो  के साथ विस्तार से चर्चा की गई । बैठक के बाद BSNL के CGM संदीप गोयल मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए । उन्होंने बताया की इंटरनेट स्पीड के मामले में भी बीएसएनएल किसी से कम पर नहीं है। बीएसएनएल की भारत फाइबर योजना राजस्थान ही नहीं बल्कि देश भर में सबसे अग्रणी है। लगभग एक लाख नए कनेक्शन देशभर में हर महीने बीएसएनल, भारत फाइबर के दे रहा है। भारत फाइबर में इंटरनेट की स्पीड किसी भी कंपनी की स्पीड से ज्यादा है और लोग इसकी स्पीड को ही पसंद कर रहे हैं। उन्होंने ऑप्टिकल फाइबर तकनीक से घर-घर हाई स्पीड इंटरनेट सेवा और केबल टीवी सेवा की जानकारी दी। साथ ही आने वाले समय मे उन्होंने बताया कि लोगों को वाई-फाई कैमरा,वॉइस व सुरक्षा तकनीक भी बीएसएनएल के जरिये दी जाएगी। उन्होंने कहा की ग्राम पंचायतो और एक लाख गांवो में ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी जल्द ही इसके लिए नए प्लान लॉन्च करेगी। उन्होंने बीएसएनल से जुड़ी तमाम अफवाहों को नकारते हुए कहा कि बीएसएनएल को बंद करने के लिए सरकार के पास कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। बल्कि बहुत जल्द बीएसएनल के पुनरुद्धार के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की तैयारी है। जिसे डिजिटल कम्युनिकेशन कमीशन द्वारा बहुत जल्द अमल में लाया जाएगा। जीएम ने कहा कि बीएसएनएल वैसे ग्रामीण इलाके में भी संचार सेवा उपलब्ध करा रहा है। जहां दूसरा कोई नेटवर्क नहीं है। उन्होंने कार्मिकों से बीएसएनएल हित में कार्य करने की तथा बीएसएनएल के उत्पादों को आम-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान सहायक महा प्रंबधक प्रेमराज नोगिया, TDM हरि चारण, XEN सिविल आर एल मीना, उपमंडल अभियंता राजेश चौधरी, जेटीओ सीपी मीणा सहित BSNL कार्मिक  मौजूद रहे ।