ब्यूरो रिपोर्ट।

दिल्ली मे कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद राजस्थान के सियासी झगड़े और राजनीतिक रूप से होने वाले बदलाव की चर्चा को लेकर राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर सीएम अशोक गहलोत ने चर्चा की। इस बैठक में कई बड़े निर्णय होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि एक घंटे की मीटिंग के बाद सीएम गहलोत जयपुर के लिए रवाना हो गए।

आपको बता दे, कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद अब राजस्थान के राजनीतिक बदलाव को लेकर क्या कुछ परिवर्तन होने हैं। इसको लेकर सीएम अशोक गहलोत राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर बैठक की। करीब एक घंटे तक बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी के आवास पर हुई इस बैठक में राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अजय माकन शामिल रहे। माना जा रहा है इस बैठक में राजस्थान के मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन विस्तार को लेकर अंतिम निर्णय किया गया। कहा जा रहा है की इस बैठक में मंत्रिमंडल में किसे लेना है और किसे बाहर करना है इस पर अंतिम निर्णय किया गया। हालांकि प्रदेश प्रभारी अजय माकन जुलाई महीने में ही मंत्रियों , विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों का फीडबैक ले चुके हैं। अब केवल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ उस फीडबैक पर अंतिम चर्चा होनी है। माना जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान का जो भी निर्णय होगा उसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वीकार करेंगे और जो भी परिवर्तन कांग्रेस आलाकमान को आवश्यक लगेंगे वे कर दिए जाएंगे।