कोटा से हंसपाल यादव।
कोटा जिले मे डेंगू, चिकनगुनिया, स्क्रबटायफस आदि मौसमी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की 741 टीमों ने 16077 घरों का सर्वे किया। इस दौरान घरों में लार्वा मिलने पर 83 मकान मालिकों को नोटिस दिए। सीएमएचओ डॉ भूपेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि टीमों ने घरों में 33842 पानी के जल पात्रों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, परिण्डे, गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे पानी जमा होने वाले टायर, कबाड़ आदि की जांच की गई तो 427 जल पात्रों/कंटेनरों में लार्वा मिला। जिन्हें उपचारित किया। टीमों ने 1756 कंटेनरों को खाली कराया, 1287 में टेमीफास की दवा डाली तथा 1409 स्थानों पर एमएलओ डाला गया। इसके अलावा 6105 कमरों में मच्छर रोधी पायरेथ्रम स्प्रे का छिड़काव भी किया। सर्वे में आईएलआई या कोरोना जैसे लक्षण वाले 69 व्यक्ति भी मिले जिन्हे दवाईयां दी गई। वहीं, हाई रिस्क ग्रुप के 29 लोगों को अस्पताल जाकर दिखाने की सलाह दी गई। इस दौरान लोगों को बीमारियों से बचाव रोकथाम संबधी जागरूकता के पम्पलेट भी बांटे साथ ही प्रचार रथों के माध्यम से भी माइकिंग करवाई जा रही।

0 टिप्पणियाँ