ब्यूरो रिपोर्ट।

देशभर में कोरोना महामारी के बाद सामान्य हुए हालात के दौर में डीजल- पेट्रोल की बढ़ती जा रही थी कीमतें आर्थिक तौर पर  असामान्य हालात पैदा कर रही है। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

आम जनता के लिए डीजल पेट्रोल की कीमतों में इजाफा आर्थिक संकट लेकर आ रहा है। इसके बावजूद तेल कंपनियां दिन-ब-दिन दोनों जरूरी ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। हालात अब ये हो चुके हैं कि शुरुआत में काफी हो हल्ला मचाने के बावजूद अब विपक्ष भी इस दिशा में खामोश हो गया है। केंद्र की विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर एक तरह से चुप्पी साध ली है। उधर प्रदेश में लगातार 11वें दिन भी डीजल- पेट्रोल की कीमतों में इजाफे का दौर जारी रहा। सोमवार को पेट्रोल की कीमत में  31 पैसे और डीजल पर 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई। अब राजधानी जयपुर में पेट्रोल ₹111. 59 पैसे और डीजल ₹102. 74 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि प्रदेश के से लगते 6 राज्यों की सीमा पर से सटे जिलों में अब पेट्रोल- डीजल की तस्करी भी बढ़ गई है। कारण ये है कि सीमावर्ती राज्यों में प्रदेश के मुकाबले डीजल पेट्रोल में वैट की दरें कम है। इसलिए उन राज्यों में पेट्रोल और डीजल 7 से ₹10 तक सस्ता है। भरतपुर और धौलपुर में स्थिति ये है कि लोग आगरा से अपने वाहनों में सस्ता पेट्रोल भरा कर ला रहे हैं। इसके अलावा अलवर भरतपुर, गंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में प्रतिदिन लाखों लीटर पेट्रोल और डीजल की तस्करी हो रही है। तस्करी के जरिए लाए गए पेट्रोल और डीजल को प्रदेश में निर्धारित दरों के मुकाबले सस्ती दरों पर बेचा जा रहा है।