हनुमानगढ़ से विश्वास कुमार।

हनुमानगढ़ में इन दिनों डेंगू अपने पैर पसार रहा है। इसके बचाव व रोकथाम के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमएचओ डॉ.रविशंकर शर्मा ने एक टीम का गठन किया गया। जो रोजाना हो रहे एंटीलॉर्वल एक्टिविटी एवं अन्य कार्यों की मॉनिटरिंग करेंगी एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को रिपोर्टिंग करेगी। उन्होंने बताया कि खण्ड स्तर पर मौसमी बीमारियों को लेकर सभी इन्तजाम के लिए निर्देश दे दिए गए गए हैं। जिले में स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा डेंगू सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम व बचाव के लिए एंटीलार्वल गतिविधियां शुरु कर दी गई हैं। स्वास्थ्यकर्मियों ने जलभराव वाले स्थानों पर काला तेल डालकर मच्छर का पहली स्टेज में ही खात्मा करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही टीमें बनाकर वार्डवाइज सर्वे, मरीजों को चिन्हित करने, एंटीलॉर्वल गतिविधियां एवं जागरुकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।