करौली ब्यूरो रिपोर्ट।

अंन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर करौली जिला मुख्यालय स्थित एक निजी मैरिज गार्डन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

कार्यक्रम मे प्रतिभाशाली बालिकाओं द्वारा स्टॉल लगाकर प्रदर्शनी लगाई गयी। जिसमें कचरे से करिश्मा, कृषि विज्ञान, शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रयोग आदि विषयक स्टालों का जिला कलक्टर द्वारा अवलोकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जीवन में कडी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढना चाहिए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पढें ओर कडी मेहनत करें जिससे आपको देश-विदेश की जानकारी प्राप्त हो सके। अपनी रूचियों जैसे खेल, संगीत, डांग, पेंटिंग आदि को समय देने के साथ अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेरी बेटी मेरा सम्मान रहा। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत के द्वारा की गई। शैक्षिक और सहशैक्षित क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त जिले भर की 100 बालिकाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीईओ राजेन्द्र कुमार शर्मा, डीईओ सैकण्डरी भरतलाल मीना, डीईओ ऐलीमेंन्ट्री रामू मीना और डीवाईएसपी मानराज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रकाश चंद शर्मा के द्वारा किया गया।