ब्यूरो रिपोर्ट।
प्रदेशवासियों के लिए 19 अक्टूबर मंगलवार का दिन एक बहुत बड़ी राहत की खबर लेकर आया। मार्च 2020 के बाद यह दिन ऐसा रहा जब 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं मिला। यानी कल प्रदेश में कोरोना मरीज मिलने का आंकड़ा जीरो रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में 17,241 नई जांचे की गई इनमें। सभी के नतीजे नेगेटिव पाए गए। दीपावली जैसे महात्योंहार से पहले प्रदेश में नया मरीज नहीं मिलने पर सरकार ने भी राहत की सांस ली है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के पांच मरीज रिकवर होने के साथ ही रिकवरी दर 99. 057 प्रतिशत हो गई है। आपको बता दें कि देश की तरह राजस्थान प्रदेश भी कोरोना महामारी की दोनों लहर की चपेट में आ चुका है लेकिन टीकाकरण होने के बाद इसका व्यापक असर देखने को मिला है। हालांकि विशेषज्ञों ने सितंबर- अक्टूबर में इस महामारी की तीसरी लहर आने की संभावना जताई थी लेकिन सितंबर और अक्टूबर दोनों महीने में ही इस महामारी से राहत मिल रही है।

0 टिप्पणियाँ