सवाईमाधोपुर से हेमेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट।
रीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण मामले में एसओजी एक के बाद एक आरोपियों पर शिकंजा कस रही है। बत्ती लाल मीणा सहित पांच आरोपियों को सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी न्यायालय में पेश किया गया ।जहां न्यायालय ने सभी 5 आरोपियों को न्यायालय ने 5 दिवस के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया। अब एसओजी पांचों आरोपियों को गहन पूछताछ के पश्चात आगामी 17अक्टूबर को आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी। आरोपी बत्ती लाल मीणा, शिवा मीणा ,रवि पादरी ,रवि मीणा जीनापुर ,पृथ्वीराज मीणा पांचों आरोपी न्यायालय द्वारा एसओजी को पुलिस रिमांड पर सौपे गए हैं। रीट परीक्षा नकल प्रकरण में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात अन्य कई चेहरों के बेनकाब होने की भी प्रबल संभावनाएं हैं। इस मामले में एसओजी अब तक 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

0 टिप्पणियाँ