श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
श्रीगंगानगर जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की श्रीगंगानगर में स्वीकृत शुदा चौकी प्रथम एवं द्वितीय के कार्यालय के संचालन के लिये भूमि भवन आवंटन को लेकर बैठक आयोजन हुआ। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गंगानगर द्वारा पीडब्ल्यडी स्टोर के लिये आरक्षित भूमि, नगरपरिषद श्रीगंगानगर के अंतर्गत मौसम विभाग के सामने का भूखण्ड व नगरविकास न्यास श्रीगंगानगर द्वारा प्रस्तावित गौतम बुद्ध नगर में मुख्य मार्ग पर 800 से 1000 वर्ग मीटर भूखण्ड देने का पत्र दिया गया था। जिस पर विचार विमर्श हुआ। जिला कलक्टर ने कहा कि राजकीय कार्यालयों के लिये जहां भी सुविधाजनक स्थान हो, जगह या भवन का आवंटन नियमानुसार किया जाना चाहिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन भवानी सिंह पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वेदप्रकाश लखोटिया, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सुमन मनोचा, अधीशाषी अभियंता पवन कुमार तथा न्यास के अधिशाषी अभियंता मंगत सेतिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ