नागौर से शबिक उस्मानी की रिपोर्ट

नागौर जिले के कुचामन सिटी में एक महिला की हत्या कर दी गई । शहर के बीआर खोखर स्कूल के पीछे स्थित एक कॉलोनी के निवासी ताराचन्द कुमावत की 38 वर्षीय सरोज का शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। अंदेशा जताया जा रहा है की सोमवार रात आपसी कहासुनी और पारिवारिक विवाद के चलते महिला के ही नाबालिग बेटे ने अपनी सोतेली मां की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। वारदात का पता सुबह चला और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को निरुद्ध कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किया चाकू भी बरामद कर लिया है। कुचामन DSP धर्मवीर जानू ने बताया कि  रात को पारिवारक विवाद के चलते नाबालिग बेटे ने चाकू से उसकी हत्या कर दी। घटना के दौरान पति दुकान का सामान लेने के लिए काम से दिल्ली गया था। मंगलवार सुबह जब लौटा तो घर में पत्नी मृत अवस्था में थी। शुरुआती जांच के मुताबिक ताराचन्द के बेटे ने ही अपनी सोतेली मां की हत्या की है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताराचन्द की पहली पत्नी की आठ दस साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसने अपनी साली सरोज से ही दूसरी शादी कर ली । आरोपी नाबालिग दसवीं में पढ़ता है। उसका अपनी मां से घरेलू विवाद लंबे समय से जारी था।