धौलपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

धौलपुर जिले बसेड़ी थाना क्षेत्र के भूतेश्वर महादेव के पास पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच युवको की डूबने से मौत गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बसेड़ी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशासन के सहयोग से चार मृतक के शव रेस्क्यू कर लिए हैं।एक युवक की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव भवनपुरा निवासी लोग बसेड़ी थाना इलाके के भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास पार्वती नदी में मूर्ति विसर्जन करने आए थे। 12 से अधिक युवकों का काफिला मूर्ति को साथ लेकर नदी के पानी में उतर गया लेकिन नदी में तेज बहाव होने पर पांच युवक डूब गए। सूचना पर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रशासन ने निजी गोताखोरों की मदद से चार युवको को बाहर निकाल लिया है वही एक युवक को ढुंढने के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। जानकारी के अनुसार नदी मे डूबे दो सगे भाई भी थे। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना से इलाके में भी सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने चार मृतक के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. जिनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।