झालावाड़ से हरिमोहन चोडॉवत।
झालावाड़ के स्टेट हाइवे दरा अरनिया 74 पर रात्रि को सड़क किनारें खड़ी एक निजी बस में बाइक घुसने से पटवारी की मौके पर ही मौत हो गई गई। सारोला थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि सारोला के स्टेट हाइवे पर अकलेरा रोड़ पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़ी एक निजी बस में सारोला हल्का पटवारी तारज निवासी रामदयाल गुर्जर की बाइक पीछे से जा घुसीं जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । सूचना पर सारोला थाना पुलिस मौके पर पहुँची शव को पोस्टमार्टम के लिए सारोला सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया ।वही पुलिस ने निजी बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।

0 टिप्पणियाँ