अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर जिले के दो केंद्रों पर शनिवार सुबह 10 बजे से रीट परीक्षा शुरू हुई। पूरे प्रदेश में अलवर ऐसा जिला है. जहां पहली पारी की फिर से परीक्षा कराई जा रही है। सुबह 10 बजे से 12 बजकर 30 मिनट तक परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए। पूरी परीक्षा की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा गई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के बेहतर इंतजाम प्रशासन की तरफ से किए गए ।
दरअसल अलवर जिले के नीमराणा स्थित ढिगवार के मांडन में कमला देवी महाविद्यालय में 26 सितंबर को रीट की परीक्षा आयोजित हुई थी। प्रथम पारी में अभ्यार्थियों को देरी से प्रश्न पत्र मिला था। परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र आउट होने व गड़बड़ी होने से संबंधित कई गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पूरे प्रदेश में केवल मांडन ऐसा केंद्र है जहां परीक्षाएं फिर से आयोजित हो हुई। इस केंद्र पर 600 परीक्षार्थी थे। इन परीक्षार्थियो ने शनिवार को अलवर के दो केंद्रों पर फिर से रीट की परीक्षा दी है। रीट परीक्षा के लिए अलवर शहर में 2 केंद्र बनाए गए हैं। शहर के घोड़ा चौराहे के पास यशवंत स्कूल व एसएमडी स्कूल में रीट की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षार्थियों को जांच पड़ताल के बाद परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया।

0 टिप्पणियाँ