जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान मे आज दुर्गाष्टमी का पर्व बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। मां दुर्गा की पूजा घर-घर में की जा रही है। दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर सीएम अशोक गहलोत की प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आज के दिन बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों को बचाने और महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके प्रदेशवासियों को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। गहलोत ने कहा कि मातृ शक्ति की आराधना का यह पर्व हमें महिलाओं का सम्मान करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्ववान है कि वे बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों को बचाने और महिलाओं का सम्मान करने का संकल्प लें।