डेस्क।
कोरोना महामारी में राहत के बाद इस साल नवरात्रि के उपलक्ष में बड़े आयोजनों पर तो रोक है लेकिन धार्मिक रूप से छोटे आयोजन जारी है। धर्म नगरी कहीं जाने वाली छोटीकाशी यानी राजधानी जयपुर में भी नवरात्रि के दौरान कई मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में नवरात्रि की सप्तमी के दिन किशनपोल बाजार क्षेत्र में खूटेंटों के रास्ते स्थित राधाबल्लभ मंदिर में भजन सत्संग के साथ हनुमान चालीसा के पाठ का भी आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक हुए इस आयोजन में हनुमान चालीसा के 21 पाठ किए गए।
वही बीच-बीच में भजन सत्संग भी प्रस्तुत किया गया इस दौरान मंदिर प्रांगण में देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस धार्मिक आयोजन में भंडारा प्रसादी का भी समावेश था जिसमें भक्तों ने मंदिर प्रांगण में ही ठाकुर जी की प्रसादी पाई। आयोजन के दौरान मंदिर के महंत कैलाश गौड़ का जन्मदिन भी मनाया गया। उनके शिष्यों ने 74 वें वर्ष में प्रवेश करने पर उनको शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

0 टिप्पणियाँ