जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में होने वाले उपचुनाव और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने कोर कमेटी की बैठक शनिवार को आयोजित हुई। बैठक में चुनावी रणनीति और उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा मुख्यालय पर हुई कोर कमेटी की बैठक में वसुंधरा राजे भी शामिल हुईं।
दरअसल भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश की 2 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आधा दर्जन नामों पर चर्चा हुई। खास बात ये रही कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस बैठक में शामिल हुईं। हालांकि बैठक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अनुपस्थिति के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नवंबर के पहले सप्ताह में राजस्थान दौरे पर आएंगे और सुंदर सिंह भंडारी के जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।लेकिन उदयपुर संभाग में यह दौरा संभावित है। हालांकि अभी उनके दौरे की तारीख तय नहीं हुई है। भाजपा की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में नड्डा के दौरे की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में लंबे समय बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी हिस्सा लिया। बैठक के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि बैठक में उप चुनाव, पंचायत चुनाव सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ आंदोलन पर भी बैठक में चर्चा की गई। सशक्त मंडल अभियान को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। धरियावद और वल्लभनगर उप चुनाव वाली सीटों के प्रत्याशी चयन पर चर्चा की गई है। कमेटी के समक्ष दर्जनों नाम रखे गए हैं। बता दे, प्रत्याशी चयन के लिए दो वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इन्हीं नेताओं के सुझाव और स्थानीय समिति की ओर से सुझाए गए नामों के आधार पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।


0 टिप्पणियाँ