जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत से 15 दिन में ईडी की तीसरी बार पुछताछ कर रही है।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

 मुख्य सचेतक महेश जोशी ने इसे राजनीतिक प्रताड़ना बताया है। उन्होंने कहा कि यह मुख्यमंत्री को डराने का प्रयास है।महेश जोशी ने कहा कि जो मामला पहले ही खत्म हो चुका है और जिसमें सच्चाई भी सामने आ चुकी है, उसके बारे में नए सिरे से दोबारा पूछताछ केवल एक राजनीतिक प्रताड़ना है। महेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा नैतिकता और सच की लड़ाई लड़ते रहे हैं और उनके भाई उनसे अलग नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री के भाई अग्रसेन गहलोत ने अपने भाई के तीन बार मुख्यमंत्री बनने के बाद भी कभी राजनीति में दखलंदाजी नहीं की। जोशी ने कहा कि अब ईडी का सहारा लेकर केवल मुख्यमंत्री को डराने के लिए और उन पर प्रेशर बनाने के लिए कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री इन बातों से नहीं डरते हैं। ईडी ने अग्रसेन गहलोत के प्रतिष्ठानों पर 2007 से 2009 तक के मामलों को लेकर छापेमारी की थी। यह छापेमारी पिछले साल जुलाई में उस वक्त की गई थी जब प्रदेश में राजनीति उठापटक का दौर चल रहा था।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत पर किसानों को सब्सिडी में दिए जाने वाले फर्टिलाइजर को महंगे दामों पर एक्सपोर्ट करने के आरोप थे। इसके अनुसार ईडी ने यह आरोप लगाए थे कि अग्रसेन गहलोत की कंपनी ने सब्सिडी वाले फर्टिलाइजर को इंडियन पोटाश लिमिटेड के डीलर रहते हुए किसानों को दिया जाने वाला सब्सिडी वाला फर्टिलाइजर केमिकल बताकर विदेशों में महंगे दामों पर निर्यात किया था। इस मामले में अग्रसेन गहलोत से पिछले 15 दिन में 27 सितंबर, 30 सितंबर और आज 11 अक्टूबर को तीसरी बार पूछताछ हुई है। अग्रसेन गहलोत ईडी के बुलावे पर दिल्ली गए हैं जहां उनसे किसानों के सब्सिडी वाले फर्टिलाईजर के एक्सपोर्ट को लेकर पूछताछ की गई है।