जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

जयपुर एयरपोर्ट पर सोना तस्करी करने का अजब गजब मामला सामने आया है। जहा तस्कर ने दो अंडरवियर पहनकर बीच मे 1 किलो सोने का पेस्ट की थैली को चिपका रखा था। फिलहाल कस्टम विभाग की टीम तस्कर से पूछताछ मे जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक यात्री शारजाह से सोना लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। कस्टम विभाग की टीम को शक होने पर यात्री की तलाशी ली गई, तो यात्री की अंडरवियर में पेस्ट के रूप में सोना छुपा हुआ मिला। यह यात्री एयर अरेबिया की फ्लाइट से जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। फ्लाइट में सबसे आगे बड़ी फुर्ती के साथ यात्री को आते हुए देखकर कस्टम विभाग के अधिकारियों को शक हुआ। तलाशी के दौरान संदिग्ध लगने पर शक हुआ तो यात्री ने डबल अंडरवियर पहनने की बात कही। शक होने पर यात्री को अंदर ले जाकर चेक किया गया तो अंडरवियर के अंदर अटैच थैली से लिक्विड सोना बरामद हुआ। बड़े शातिराना तरीके से यात्री ने डबल अंडरवियर के बीच पेस्ट बनाकर इस सोने को छुपाया था। दूसरी अंडरवियर के अंदर प्लास्टिक की थैली में सोना रखा हुआ था। कस्टम विभाग ने सोने के वजन का अनुमान करीब 1 किलो लगाया है। लेकिन अभी अंडरवियर से पेस्ट को एकत्रित करके उसका वजन किया जाएगा। सोने का वजन 1 किलो से अधिक हो सकता है। यात्री से बरामद सोने की कीमत करीब 60 लाख से अधिक बताई जा रही है।कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक एयर इंटेलिजेंस विंग ने सोना तस्करी करते हुए इस यात्री को पकड़ा। यात्री अंडरगारमेंट्स और जींस के अंदर सोना छुपाकर लाया था। अधिकारी अंडरगारमेंट और अन्य सामान की जांच कर रहे हैं।यात्री से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जयपुर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की कार्रवाई जारी है। 

बता दें, कि जयपुर एयरपोर्ट पर इससे पहले भी कई बार गोल्ड तस्करी के मामले पकड़े जा चुके हैं। कस्टम विभाग ने 14 अक्टूबर को भी जयपुर एयरपोर्ट से एक यात्री को 1.5 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। जब्त सोने की कीमत बाजार में 73 लाख रुपए बताई गई थी। जिसके बाद कस्टम विभाग ने युवक को गिरफ्तार कर लिया था। यात्री सोने को लिक्विड बनाकर जींस और अंडरगारमेंट में छुपाकर ले जा रहा था। यह यात्री भी शाहजाह से से ही तस्करी कर डेढ़ किलो सोना जयपुर लाया था।