चित्तौडग़ढ़ से गोपाल चतुर्वेदी की रिपोर्ट।
चित्तौडग़ढ़ जिला मुख्यालय पर संचालित हो रहे जिले के सबसे बड़े महिला एवं बाल चिकित्सालय और जिला राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय मे प्रशासन के साथ स्थानीय राजनेताओं की ओर से चिकित्सालय मे उपचार करवाने के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अच्छी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे अक्सर किये जाते है l लेकिन सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के एक पार्षद अमानत अली ने जिले के सबसे बड़े महिला एवं बाल चिकित्सालय मे मरीजों और उनके परिजनों को दी जा रही सुविधाओं पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा की स्थानीय राजनेताओं पर आवश्यक सेवाओं मे राजनीतिक दखल नहीं करने के साथ चिकित्सालय में सेवाओं को सुधार करने की आवश्यकता है।
चित्तौड़गढ़ जिले के सबसे बड़े महिला एवं बाल चिकित्सालय में डेंगू महामारी के साथ बढ़ रही अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या को देखते हुए चिकित्सालय में दी जा रही आवश्यक सुविधाएं एक बार फिर से कटघरे में दिखाई दे रही है। इस बार सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के नगर परिषद से पार्षद अमानत अली ने इन सुविधाओं पर सवालिया निशान लगाया है। राज-काज न्यूज को दिए गए खास साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर रात उनके एक मित्र के बेटे की तबीयत खराब होने के बाद उसे महिला एवं बाल चिकित्सालय लाया गया। जहां पर मरीजों की संख्या अधिक होने पर एक पलंग पर दो से तीन बच्चों का उपचार किया जा रहा था। इसके साथ ही शिशु वार्ड मे गंदगी के साथ वार्ड में बने टॉयलेट और वाशवेशन, बाथरूम की हालत को देखते हुए चिकित्सालय प्रशासन की ओर से मरीजों और उनके परिजनों को अच्छी सुविधाएं देने के सारे दावे खोखले साबित हो रहे है। उन्होंने बताया की चिकित्सालय की हालत बहुत ही खराब है। व्यवस्थाओ मे सुधार करने को लेकर आज चिकित्सालय प्रभारी जयसिंह मीणा से मिलने पहुचे है। लेकिन उनके अवकाश पर होने के कारण उनसे मुलाक़ात नही हुई। उन्होंने चिकित्सालय को लेकर स्थानीय राजनेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा की इस चिकित्सालय मे राजनीती से हटकर सुविधाएं बढ़ाने और सुधार की बात करनी चाहिए। उन्होंने यहाँ पर सुरक्षा व्यवस्था सही नही होने से रोजाना वार्डो मे बढ़ रही चोरियो पर विराम नही लग रहा है।

0 टिप्पणियाँ