उदयपुर से भगवान प्रजापत।

उदयपुर शहर के पुला क्षेत्र में रविवार की अल सुबह एक टेंट डेकोरेशन के गोदाम में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। टेंट के गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना के बाद तीन दमकल मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जा रहा है कि गोदाम में तीन चार लोग सो रहे थे जिन्होंने छत से कूद कर अपनी जान बचाई। पुला क्षेत्र के स्थित टेंट डेकोरेशन के गोदाम में अलसुबह करीब 3 बजे आग की लपटें दिखाई देने के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। गोदाम में प्लास्टिक और सजावटी सामान होने से अचानक आग तेज हो गई। जिससे लोगों को भी वहां से हटाना पड़ा। वहीं दूसरी और गोदाम में सो रहे चार पांच लोगों ने छत से कूद कर अपनी जान बचाई तो उनको भी चोटें लगी है। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए एम बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। दमकल कर्मियों के समय पर पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया अन्यथा गोदाम में पड़े गैस सिलेंडर भी आग की चपेट में आ जाते तो बड़ा हादसा हो जाता।