श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
पूर्व वायुसैनिक सुनील सिहाग गौरा के बेस्ट सेलिंग नॉवेल डे टर्न्स डार्क पर बनने वाली हिंदी फिल्म की अधिकारिक घोषणा सोमवार को एसडी बिहाणी कॉलेज में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बिहानी शिक्षा न्यास के अध्यक्ष जयदीप बिहानी ने की।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
इस फिल्म का स्पॉन्सर्ड पार्टनर बिहानी शिक्षा न्यास है। पूर्व वायुसैनिक सुनील सिहाग गौरा ने बताया कि इस साल जनवरी में उनका पहला इंग्लिश नॉवेल पब्लिश हुआ। नॉवेल की कहानी को बुक क्रिटिक्स, पाठकों और बुक रिव्यू के माध्यम से अखबारों में काफी सराहना मिली। युवा पाठकों ने नॉवेल को चार महीने में ही बेस्ट सेलर बना दिया। लॉन्चिंग के दिन ही यू नॉवेल अमेजन की बेस्ट सेलिंग लिस्ट में नंबर वन पर आ गई थी। अभी इसी नॉवेल पर पूर्व वायुसैनिक खुद ही हिंदी फिल्म बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट, डायलॉग, कहानी पूर्व वायुसैनिक सुनील सिहाग ने लिखी है और वो ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर है। उन्होंने इसके लिए फिल्म प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। उनकी ये फिल्म उनके ही प्रोडक्शन हाउस सुनील सिहाग गौरा फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड नेतेवाला के बैनर तले बनेगी। इस हिंदी फिल्म की सारी शूटिंग गंगानगर के स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल के अलावा आस पास के गांवों में होगी जिनकी लिकेशंस को फाइनल किया जा रहा हैं। फिल्म की कास्टिंग में बॉलीवुड के नामी कलाकारों में राहुल देव, विकास श्रीवास्तव, सुधांशु पांडे, समायरा संधू, संभवी, अगम आनंद भाग ले रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर सुभाष मस्कारा होंगे । कुछ बॉलीवुड के नामी कलाकारों ने भी इसमें अपने रोल के लिए सहमति दी है जिनमें गोविंद नामदेव, यशपाल शर्मा और मुग्धा गोडसे है। लेकिन इनको अभी आधिकारिक रूप से फिल्म का हिस्सा बनने में कुछ समय लग सकता हैं। इनकी डेट को फाइनल करके ही पता चलेगा कि वो इस फिल्म का पार्ट बन पाएंगे या नहीं। फिल्म में लोकल कलाकारों को अवसर देने के लिए 14 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 10 बजे से एसडी बिहानी कॉलेज में ऑडिशन रखा गया है। गंगानगर के वेटरन एक्टर विजय जोरा, निशांत निशी, मनोज शर्मा , गुरजंट सिंह, पंकज जसूजा आदि भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या दिवाली के तुरंत बाद शुरू हो जाएगी। फिल्म के निर्माता और कहानीकार सुनील सिहाग ने बताया के गंगानगर के जो युवाओं फिल्म मेकिंग में अपना कैरियर बनाना चाहते है। उनके लिए उनका बैनर एक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू कर इच्छुक युवाओं को इस फिल्म का हिस्सा बना कर ट्रेनिंग देगा जिसके लिए कोई भी उनसे संपर्क कर सकता है।

0 टिप्पणियाँ