जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड बत्तीलाल ने एसओजी के सामने कई खुलासे किए हैं। बत्तीलाल से पूछताछ के दौरान कई लोगों के नाम सामने आए हैं।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

 एसओजी ने आगरा में दबिश देकर तीन आरोपियों को और दबोचा है। आगरा से पृथ्वीराज मीणा, रवि पागड़ी और रवि जीनापुर को दबोचा गया है। एसओजी तीनों आरोपियों को लेकर जयपुर मुख्यालय पहुंची है। इन सबकी गिरफ्तारी होने के बाद मामले की तह तक जाने में आसानी होगी। इस प्रकरण में अब तक 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी एवं एटीएस, एडीजी अशोक राठौड़ के मुताबिक एसओजी को रीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में फरार आरोपियों कि उत्तराखंड होने की सूचना मिली थी। एसओजी की टीम उत्तराखंड पहुंची और मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा और उसके साथी को केदारनाथ से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अन्य आरोपियों के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। बत्तीलाल मीणा को किन लोगों से पेपर मिला था, इसके संबंध में भी अनुसंधान किया जा रहा है। एसओजी मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।एसओजी के मुताबिक आरोपी बत्तीलाल और शिवा से पूछताछ में सामने आया है कि उन्हें रीट परीक्षा 2021 की परीक्षा का पेपर पृथ्वीराज मीणा, रवि पागड़ी और रवि जीनापुर उपलब्ध करवाया था। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर और उनकी टीम ने अथक प्रयास करते हुए रवि पागड़ी, रवि जीनापुर और पृथ्वीराज मीणा को आगरा से दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। मामला दर्ज होने के बाद से एसओजी और जिला सवाई माधोपुर की टीमें लगातार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले की तह तक जाने में अहम जानकारियां प्राप्त होने की संभावना है। अब तक रीट परीक्षा पेपर लीक मामले में 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।आपको बता दें, कि रीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में राजस्थान एसओजी ने मास्टरमाइंड बत्तीलाल मीणा और उसके अन्य साथी शिवा को उत्तराखंड के केदारनाथ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। एसओजी ने मास्टरमाइंड से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद तीन ओर आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।