अलवर ब्यूरो रिपोर्ट।
अलवर के भिवाड़ी मे बदमाशों ने बंदूक के बल पर फाइनेंस एजेंट से सात लाख रुपए की लूटपाट कर दी। पहले से घात लगाए बैठे दो युवक फिल्मी स्टाइलिश मे बाईक पर सवार होकर आये और एजेंट को धक्का देकर गिरा दिया। जिसके बाद वे बंदूक की ठाय-ठाय के बल पर रुपए का बैग छीनकर फरार हो गए।
दरअसल सोमवार को अलवर के भिवाडी मे एक कैश मैनेजमेंट सर्विस में काम करने वाले हाउसिंग बोर्ड निवासी हितेश कुमार कलेक्शन कर भिवाड़ी आ रहे थे। तभी पीछे से मटीला पुलिस चौकी के पास काले रंग की पल्सर बाइक पर दो बदमाश आए और उन्होंने हितेश कुमार को बाइक से गिरा दिया। जिसके बाद बदमाशों ने हितेश पर रिवॉल्वर तान दी और 7 लाख से भरा बैग लेकर फरार हो गए।घटना के तुरंत बाद पीड़ित हितेश कुमार ने मटीला पुलिस चौकी पर आकर सूचना दी। पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए नाकाबंदी कराकर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। बदमाशों की पहचान करने के लिए रास्तों पर लगने वाले सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बहरहाल, पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू तलाक शुरू कर दी है।

0 टिप्पणियाँ