जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान प्रदेश में लंबे समय से चल रही सियासी घटनाक्रम और कोरोना संक्रमण के बीच लंबे समय से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली नहीं गए हैं। ऐसे में सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शामिल होने की चर्चा ने सियासी पारा गर्म कर दिया है। सूत्रों की मानें तो 16 अक्टूबर को सुबह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली जाते हैं तो यह भी माना जा रहा है कि आलाकमान से खुली चर्चा होने के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल या विस्तार भी जल्द किया जा सकता है। आपको बता दे, कि पिछले महीने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिल्ली जाना था और दिल्ली जाने के लिए सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई थी। लेकिन एनवक्त पर अचानक से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्वास्थ्य खराब हो गया था। जिसके बाद उनका दिल्ली जाने का दौरा रद्द किया गया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य खराब होने से पहले यह चर्चा सियासी गलियारों में जोरो पर थी कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर जो मतभेद हैं उन्हें दूर करने के लिए सोनिया गांधी ने सीएम गहलोत को दिल्ली बुलाया था।दरअसल संगठन के चुनाव, आगामी विधानसभा चुनाव और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए 16 अक्टूबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। सीडब्ल्यूसी की बैठक की जानकारी कांग्रेस के महासचिव केसी. वेणुगोपाल ने शनिवार को ट्वीट कर थी। उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक 16 अक्टूबर को सुबह 10 बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में होगी।

0 टिप्पणियाँ