श्री गंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
एक तरफ देश जहां सौ करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का जश्न मना रहा है तो दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने एक शानदार पहल करते हुए आम जनता को उनके मोबाइल नंबरों पर ही कोविड-19 का सर्टिफिकेट देने की पहल की है। इसका शानदार स्वागत किया जा रहा है। इस पहल को लेकर केंद्र सरकार ने मोबाइल नंबर 90 13 15 15 15 जारी किया हैं। इस मोबाइल नंबर को अपने कांटेक्ट नंबर में सेव करने के बाद, इस नंबर पर अंग्रेजी में सर्टिफिकेट लिखें ।इसके बाद लगातार आपके मोबाइल पर मैसेज आएंगे, ओटीपी आएगा उन ओटीपी को सेंड करने के बाद आपके नंबर पर कितने लोग जुड़े हैं। यह भी आएगा कई बार देखा गया है कि एक ही आधार नंबर पर कई लोग जुड़ गए हैं। यह टेक्निकल मिस्टेक कई सेंटरों पर हुई है। ऐसे में अपने सही आधार नंबर और नाम को चुनते हुए उनमें 1,2,3 नंबर को अंकित करना होगा।इसके बाद आप का सर्टिफिकेट आपके मोबाइल पर तुरंत आ जाएगा । इस पूरी प्रक्रिया में महज 2 से 3 मिनट लगेंगे और आपका कोविड-19 का सर्टिफिकेट आपके हाथ में होगा।गौरतलब है कि इन दिनों विभिन्न प्रकार के पर्यटन से संबंधित एव अन्य कामों के लिए कोविड-19 सर्टिफिकेट की डिमांड की जा रही है। ऐसे में यह सर्टिफिकेट आपके काफी काम आएगा। केंद्र सरकार की इस शानदार पहल का स्वागत किया जाना चाहिए।

0 टिप्पणियाँ