कोटा से हंसपाल यादव।

कोटा की अनंतपुरा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार आरोपी अरबाज उर्फ लोनी व शाहरुख उर्फ बंदर चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा व बूंदी के केशोरायपाटन के निवासी है। दोनों आरोपी उद्योगनगर थाना इलाके के बॉम्बे योजना में निवास करते हैं। आरोपी जानबूझकर मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर सुनसान इलाकों में ले जाकर आम लोगों के साथ वारदात को अंजाम देते हैं और पैसे व मोबाइल छीन कर फरार हो जाते हैं।  यही नही आरोपी हाईवे व सुनसान सड़क पर खुद मोटरसाइकिल के एक्सीडेंट होने का नाटक कर चालको को रोकते है और चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। 

पुलिस की टीम ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

आरोपियो के कब्जे से पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की है। आरोपी अब तक नयापुरा, उद्योग नगर, विज्ञान नगर, महावीर नगर व गुमानपुरा सहित अलग-अलग इलाकों में लूट की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी अरबाज के खिलाफ पहले से ही उधोगनगर थाना में एक मामला दर्ज है। फिलहाल अनन्तपुरा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।