श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।
श्रीगंगानगर विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि गंगानगर शहर के विकास के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। शहर का बहुआयामी विकास हो, इसको लेकर प्रत्येक क्षेत्र में विकास के कार्य सम्पादित किये जा रहे है।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
गौड़ सोमवार को नगर विकास न्यास में जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में आयोजित न्यास की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर का विस्तार होने से नागरिकों को न्यास की दर पर भूखण्ड आवंटित होंगे, वहीं पर शहर का विस्तार व विकास होगा। नगर विकास न्यास की बैठक में गौतम बुद्ध नगर आवासीय योजना की शीघ्र क्रियान्विति होगी। इसको लेकर विकास कार्य स्वीकृत किये गये है। गौतम बुद्ध नगर आवासीय योजना की आरक्षित दर 8700 रूपये प्रतिवर्ग मीटर निर्धारित की गई है। बैंक कॉलोनी, भूप कॉलोनी तथा राज्य कर्मचारी कॉलोनी के निवासियों को न्यास द्वारा पट्टे बनाये जायेंगे। खालसा नगर प्रथम में जोधपुर विधुत वितरण निगम लिमिटेड व 3 ई छोटी में उपस्वास्थ्य केन्द्र के लिये भूमि का आवंटन किया गया। पत्रकारों को दर्पण एन्कलेव में शेष 19 भूखण्डों का आवंटन किया जायेगा। समिति स्तर पर जल्द आवेदन मांगने की प्रक्रिया प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया।
बैठक में न्यास सचिव डॉ. हरितिमा, जेवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता नेमीचंद मीणा, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता सुमन मनोचा, पेयजल के अधीशाषी अभियंता मोहनलाल अरोड़ा उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ