श्रीगंगानगर से राकेश मितवा की खबर।

श्रीगंगानगर में जिला मुख्यालय पर सोमवार को 111 करोड रुपए की लागत से बनने वाले 3 मजिला प्रस्तावित कोर्ट परिसर का शिलान्यास किया गया। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

पुरानी शुगर मिल के जगह पर नए कोर्ट परिसर का निर्माण किया जाएगा । इसके लिए आज भूमि पूजन करने के साथ ही समारोह पूर्वक शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज गर्ग एवं इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय ने बताया कि उक्त जगह पर भूतल के अलावा तीन मंजिला कोर्ट भवन बनाया जाएगा। इसके लिए 111 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है। यहां पर वकीलों के लिए लगभग 200 चेंबर भी बनाए जाएंगे। इससे वकीलों को फायदा होगा। भवन बनने के बाद अगर वकीलों के चैंबर कम पड़ेंगे तो सो चेंबर और भी बनाए जाएंगे। नई कोर्ट बनने के बाद आमजन को भी फायदा मिलेगा क्योंकि एक ही जगह पर सभी अदालतें लगेंगे। इससे लोगों को इधर-उधर भटकना भी नहीं पड़ेगा। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद में राजवंश गार्डन में भव्य स्वागत सत्कार कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथियों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।इसके बाद सामूहिक रूप से भोज का भी आयोजन किया गया।