उदयपुर से भगवान प्रजापत।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया के 78 वें जन्मदिन के मौके पर उदयपुर शहर जिला भाजपा की ओर से स्वागत और अभिनदंन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह मे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कटारिया ने सैकडों कार्यकर्ताओं की बीच केक काटकर जन्मदिन मनाया। समारोह के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पूनिया ने कटारिया के शतायु होने की कामना की। भाजपा से अलग होने के बाद रालोपा का दामन थामने वाले उदय लाल डांगी को लेकर किये गये सवाल पर पूनिया ने कहा कि डांगी ने जो भी आरोप लगाये हैं। उसकी सत्यता की कोई प्रमाणिकता नही हैं और राजनिति मे मनमाफिक काम नहीं होने पर आरोप लगाना आम बात हैं। हालांकि पूनिया ने इस मौके पर गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गहलोत सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को जनता समझ चुकी हैं। इसलिए उपचुनाव में भाजपा को जीत मिलेगी।
डोटसरा के बयान पर पूनिया ने दी प्रतिक्रिया।
प्रदेश के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की ओर से दिये गये बयान पर उदयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रतिक्रिया दी। पूनिया ने कहा कि डोटासरा के बयान के बाद ऐसा लगता हैं कि पूरी कांग्रेस पार्टी की सोच गंदी हो चुकी हैं। आए दिन इस तरह के बयान के बाद अब जनता कांग्रेस पार्टी की नियत को समझ चुकी हैं। प्रदेश की जनता कांग्रेस का इसका जवाब जरूर देगी।

0 टिप्पणियाँ