करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
सचिन पायलट गुट के टोडाभीम विधायक पृथ्वीराज मीना द्वारा करौली एसपी मृदुल कच्छावा पर चार दिन पूर्व सीएम को पत्र लिखकर बजरी खनन करवाने, सभी थानों से मासिक बंधी लेने सहित लगाए गए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपो का मामला तूल पकडता जा रहा है। जहा एक ओर एसपी के समर्थन मे सर्व समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं और जगह जगह विधायक का पुतला फूंककर विरोध जताकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वही बुधवार को टोडाभीम उपखंड मुख्यालय पर विधायक पृथ्वीराज मीणा के समर्थकों ने और कस्बे के लोगों ने 2 घंटे तक बाजार को बंद रखकर अपना आक्रोश जाहिर किया और मुख्यमंत्री गहलोत के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौप करौली एसपी का तबादला करने की मांग की गई। दरअसल जिले के टोडाभीम इलाके में सुबह ही ग्रामीण और पृथ्वीराज मीणा के समर्थक बाजार में आकर एकत्रित हो गए और पुलिस अधीक्षक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए एसपी की हठधर्मिता एवं मनमानी के संदर्भ में विधायक द्वारा की गई शिकायत पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई समर्थकों ग्रामीणों का कहना है कि विधायक द्वारा जो शिकायत की गई है वह सही है।
इस बात को लेकर विधायक के मन मे एसपी के खिलाफ उपजा तनाव।
ग्रामीणों का कहना है कि विधानसभा क्षेत्र टोडाभीम और नादौती में बढ़ती हुई अपराधिक गतिविधियों एवं दोनों क्षेत्रों में हो रही चोरी लूटपाट की घटनाओं की शिकायत आमजन द्वारा विधायक पृथ्वीराज मीणा को की गई। एवं नादौती क्षेत्र में आमजन ने व्यथित होकर अपराधियों से संबंध रखने वाले हेड कास्टेबल हेतराम गुर्जर को हटाने की शिकायत की गई। जिसमें विधायक द्वारा हेतराम गुर्जर का स्थानांतरण करवाया गया। आमजन द्वारा शिकायत की गई कि उक्त हेड कांस्टेबल अवैध वसूली एवं अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। किंतु कुछ समय बाद थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा वापस से हेड कांस्टेबल की नियुक्ति थाना क्षेत्र नादौती में कर दी गई। जिसके उपरांत उक्त हेड कांस्टेबल द्वारा नादौती क्षेत्र में ग्रामीण महिला से छेड़छाड़ की गई। जिसकी शिकायत वापस से ग्रामीणों द्वारा विधायक पृथ्वीराज को की गई। साथ ही ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि हैड कांस्टेबल हेतराम गुर्जर थानाधिकारी एवं एसपी से मिलीभगत कर अवैध वसूली करने का कार्य कर रहा है। इस संदर्भ में विधायक पृथ्वीराज मीणा द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर उक्त प्रकरण में एसपी करौली को हटाकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई। जो कि न्योचित एवं विधायक के अधिकार क्षेत्र में है। किंतु वर्तमान समय में कुछ लोगों द्वारा क्षेत्र में भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है।साथ ही अनावश्यक ही उक्त मामले को राजनीतिक तूल दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि चूंकि विधायक द्वारा जातिवाद व क्षेत्रवाद को परे रखते हुए समस्त सर्वजनों की मांगों पर पूर्ण ईमानदारी एवं निष्पक्षता से कार्रवाई की जाती है। विधायक की ईमानदारी एवं कार्य व्यवहार पर ग्रामीणों को पूर्ण विश्वास है एवं विधानसभा क्षेत्र को विकसित करने के लिए आमजन की शिकायतों के अनुरूप बगैर किसी भी भेदभाव के आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाती है। वर्तमान परिस्थितियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री द्वारा संज्ञान लेकर न्याय उचित कार्रवाई नहीं की जाती है तो आम जन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास खत्म होने का पूर्ण अंदेशा है। चोरी लूटपाट की घटनाएं विधानसभा क्षेत्र में आए दिन घटित होती है। संपूर्ण पुलिस विभाग की मिलीभगत होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। टोडाभीम इलाके के समस्त व्यापार संगठन एवं सर्व समाज के लोगों द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पुलिस अधीक्षक एवं अन्य भ्रष्टाचार में लिप्त को हटाकर अन्य स्थान पर लगाया जाए जिससे क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द बना रहे।एसपी के समर्थन मे विधायक, सासंद, ब्यूरोक्रेसी एव सर्वसमाज।
विधायक पृथ्वीराज मीणा द्वारा पुलिस अधीक्षक को हटाने का मुख्यमंत्री को पत्र लिखने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां एक और विधानसभा क्षेत्र में विधायक के पक्ष में इलाके के लोग सडक पर उतर आये हैं। वहीं एसपी के समर्थन में भी जिले के करौली सपोटरा हिंडौन विधानसभा क्षेत्र के सर्व समाज के लोग सड़क पर उतर आए हैं साथ में ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुट के दो विधायक लाखन सिंह और भरोसी लाल जाटव एसपी के समर्थन मे है वही सपोटरा से विधायक एव पूर्व कबीना मंत्री रमेशचंद्र मीना और करौली धौलपुर सासंद डॉ मनोज राजोरिया भी पुलिस अधीक्षक के पक्ष में नजर आए हैं इन सभी जनप्रतिनिधियों का कहना है कि एसपी निष्पक्ष ईमानदार और दबंग है। पता नहीं पृथ्वीराज मीणा को ऐसा कैसे लगा, जबकि हमने कभी किसी काम की पुलिस अधीक्षक को बोला है तो वह समय पर पूरा हुआ है साथ ही हम को बराबर सम्मान भी मिलता है। इधर सर्वसमाज के लोगो ने विधायक पृथ्वीराज का पूतला फूंककर और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपना विरोध जाहिर किया है। वही बात की जाये ब्यूरोक्रेट्स की तो वह भी करौली एसपी के समर्थन मे ट्विटर पर ट्वीट करते हुए नजर आ रहे है। धौलपुर जिला कलेक्टर ने करौली एसपी के पक्ष मे ट्वीट करते हुए लिखा है कि सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित नही।

0 टिप्पणियाँ