भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां मंगलवार को सीकर आए। पार्टी कार्यालय में मंडल पदाधिकारियाें की बैठक ली। बैठक में पूनियां ने कहा कि पार्टी के कार्यों को बूथ स्तर तक लेकर जाएं। आपसी सामंजस्य के साथ काम करें। संगठन कार्याें को गति प्रदान करें। पदाधिकारियों को पार्टी की गतिविधियां, वर्षभर के कार्यक्रमों की निचले स्तर के मतदाताओं तक जानकारी देनी चाहिए। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष पार्टी के दिवंगत नेता सूरजमल चेजारा के घर पहुंचे। परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सांत्वना दी।

सतीश पूनियां ने पत्रकाराें से बात करते हुए कहा कि अब शिक्षा राज्यमंत्री गाेविंदसिंह डाेटासरा की जुबान फिसली है। वे महात्मा गांधी और सावरकर काे लेकर गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। पूनियां ने कहा कि 2023 में ताे पूरी कांग्रेस की फिसल जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि बेरोजगारों को उम्मीद थी कि उन्हें नाैकरियां मिलेंगी। क्याेंकि कांग्रेस नाैकरियां देने का वादा कर सत्ता में आई, लेकिन गहलाेत सरकार युवाओं काे नाैकरी देने के बजाए उनकी जिंदगी छीन रही है।

पूनियां ने कहा कि जिस तरह से रीट की परीक्षा में नकल हुई, ऐसी धांधली प्रदेश में कभी नहीं देखी। रीट नकल काे मुख्यमंत्री ने स्वीकार भी किया। उन्हाेंने रीट नकल प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग रखी। पूनियां ने कहा, पटवारी भर्ती परीक्षा में न कोई व्यवस्थित मैनेजमेंट है ना कोई रोडमैप। इसलिए बेराेजगाराें काे भटकना पड़ रहा है। बैठक में जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने संबोधित किया।

प्रदेश में एक बार भाजपा, एक बार कांग्रेस की धारणा खत्म करेंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि राज्य में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस सरकार की धारणा बनी हुई है। इसे खत्म किया जाएगा। गुजरात व मध्यप्रदेश की तरह हर बार भाजपा की सरकार बनाएंगे। अजेय भाजपा का मिशन 2023 से प्रारंभ करेंगे। इसमें नरेंद्र माेदी सरकार की खूबियों के आधार पर सत्ता में वापस आए।

माेदी सरकार लोक कल्याण के कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों काे मतदाताओं तक पहुंचना। मंडल के बाद बूथ और बूथ के बाद पन्ना प्रमुख पार्टी के कार्यों को सक्रियता से मजबूती प्रदान करेंगे। राज्य में 52 हजार बूथों में से पार्टी 42 हजार बूथों तक पहुंची है। जल्द दस हजार बूथों का गठन कर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी।

प्रदेशाध्यक्ष ने चेजारा के परिजनों को सांत्वना दी

पूनियां मीटिंग के बाद पार्टी के दिवंगत नेता सूरजमल चेजारा के आवास पर गए। सूरजमल के निधन पर शोक जताया। पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया व परिजनों को सांत्वना दी। पूनियां ने कहा, स्व. सूरजमल के योगदान को पार्टी कभी नहीं भूल पाएगी। जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, जिला प्रभारी दिनेश धाभाई, कांशीराम गोदारा, पूर्व विधायक गाेवर्धन वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलम मिश्रा, जिला महामंत्री भंवरलाल वर्मा, रमेश जलधारी, प्रभुसिंह शेखावत, राजकुमार जोशी, सरोज कड़वासरा, केडी बाबर, प्रवक्ता जितेंद्र माथुर, नरेंद्र वर्मा, डाॅ. कमल सिखवाल, जितेंद्रसिंह कारंगा आदि थे।