दौसा ब्यूरो रिपोर्ट

दौसा जिले की चार पुलिस थानों की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दुर्घटना व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार कर लाखों का क्लेम लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

 दौसा कोतवाली, सदर थाना, नांगल राजावतान व रामगढ़ पचवारा थाना पुलिस की ओर से की गई संयुक्त कार्रवाई में गिरोह में शामिल डॉक्टर, पुलिस के एएसआई व एडवोकेट समेत 15 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम।

एक्सीडेंट की झूठी कहानी तैयार कर थाने में फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई जाती थी। इसके बाद गिरोह के सदस्य फर्जीवाड़ा करके क्लेम लेते थे। इसमें फर्जी तरीके से पुलिस कंट्रोल रूम की क्यूएसटी से लेकर डॉक्टर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार करने में एक डॉक्टर तथा एएसआई भी लिप्त पाया गया है। इनके द्वारा कई पुलिस थाना क्षेत्रों में एक्सीडेंट की फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले भी उजागर हुए हैं। यह जानकारी एसपी अनिल बेनीवाल ने दी।

गिरोह में शामिल 15 आरोपी गिरफ्तार।

एडवोकेट चतुर्भुज मीणा निवासी बागपुरा की ढाणी छारेड़ा, डॉ. सतीश खंडेलवाल निवासी आदर्श कॉलोनी दौसा, मनोहर मीणा निवासी खातीवाली ढाणी छारेड़ा, रमेशचंद जाटव निवासी महू इब्राहिमपुर करौली हाल निवासी डोरिया कॉलोनी सोमनाथ चौराहा, कल्याणसहाय मीणा निवासी सिंदोली, राजकमल सिसोदिया निवासी तख़्तेशाही रोड़ कानोता बाग जयपुर, ब्रह्मानंद रेगर निवासी गणेशपुरा कॉलोनी जमवारामगढ़, गोकुल मीणा निवासी खोज्यावाला जयपुर, गैदी देवी निवासी बस्सी, रामप्रसाद रेगर निवासी मोहनपुरा बस्सी, गणपत लाल रेगर चाकसू, अभिमन्यु रेगर निवासी बस्सी, रामकिशन मीणा, लक्ष्मीनारायण मीणा व कल्याणसहाय मीणा निवासी नदीवाली ढाणी बैजवाडी को गिरफ्तार किया है।