जयपुर ब्यूरो रिपोर्ट।

राजधानी जयपुर के सांगानेर सदर इलाके में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

सम्मानीय पाठक,

सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है। 

यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे। 

इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है।  राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा। 

वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं।  हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है। 

शुभकामनाओं सहित। 

टीम राजकाज 

बैंक खाता - SUGHAN MEDIA 

CURRENT / चालू 

KOTAK MAHINDRA BANK

खाता संख्या - 9245598259 

IFSC - KKBK 0000273

अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक शव की शिनाख्त रिंकू कुमार मीणा (25) पुत्र रामखिलाड़ी मीणा के रुप में हुई है। रिंकू पिछले कुछ महीनों से जयपुर में टैक्सी बाइक चलाने का काम करता था। वह गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास किराए से कमरा लेकर रहता था। वह दौसा जिले में मंडावर तहसील के गांव हिंगोटा का रहने वाला था। वह पिछले करीब 20-25 दिनों से कमरे पर नहीं गया था। सांगानेर सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक लहूलुहान हालत में सांगानेर जाने वाली रोड पर होम्योपैथी यूनिवर्सिटी के समीप ही खातियों की ढाणी के पास सड़क किनारे पड़ा है। तब गश्त पर मौजूद पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची। आसपास का इलाका काफी सूनसान था। मौका मुआयना करने पर सामने आया कि युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है।घटनास्थल पर पुलिस को मृतक के कपड़ों की जेब में मोबाइल फोन, आईडी कार्ड और पर्स मिला है। इससे पुलिस ने जयपुर में ही आगरा रोड पर रहने वाले रिंकू मीणा के भाई मानसिंह से संपर्क कर शव की शिनाख्त की। तब पता चला कि रिंकू टैक्सी बाइक चलाता था। वह तीन-चार दिन पहले ही गांव में वक्त बीताकर दोबारा जयपुर आया था।