टोंक ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एव टोंक से विधायक कांग्रेस नेता सचिन पायलट अपने दो दिवसीय टोंक दौरे पर है। इस दोरान पायलट ने जहा विकास कार्यो का लोकार्पण किया।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
वही प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में लाभार्थियों को आबादी पट्टा ,विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक ,जॉब कार्ड, रोडवेज बस के कार्ड वितरित किये।साथ ही आमजन की समस्या सुनकर उनका मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर मीडिया से मुताबिक होते हुए पायलट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार का कार्यकाल किसान विरोधी है। आज नोबत यह आ गई है कि देश मे उद्योग धंधे चौपट हो रहे है। टोंक जिले के अरनिया माल गांव में अपने संबोधन मे सचिन पायलट ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन शहर गांव संग अभियान के माध्यम से लोगों के रोजमर्रा के कामों को एक ही स्थान पर पूरा किया जा रहा है। उनकी समस्याओं का तत्काल निदान हो रहा है। शिविर में सभी अधिकारी मौजूद रहते हैं। इन शिविरों का हमें ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। केन्द्र की विगत कांग्रेस सरकार तथा वर्तमान भाजपा सरकार के शासनकाल के कार्यों की तुलना करते हुए पायलट ने मेंदवास गांव में कहा कि कांग्रेस ने 10 वर्षों में 18 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का काम किया।जबकि भाजपा की मोदी सरकार राज में उद्योग-धन्धे बन्द हो गए है ।बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ गई है, किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो गये है। कांग्रेस सरकार मनरेगा योजना लेकर आयी, खाद्य सुरक्षा कानून, सूचना का अधिकार, शिक्षा का अधिकार कानून लागू किया जिससे गरीब, पिछड़ों, दलितों, किसानों, महिलाओं एवं नौजवानों को सम्बल मिला। ठीक इसके विपरीत भाजपा सरकार किसान विरोधी तीन काले कानून लेकर आयी है। चन्द लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा सरकार जो कानून लेकर आयी है। उससे किसान बर्बाद हो जायेंगे। इन काले कानूनों के विरोध में हमारे किसान भाई सालभर से आदोंलन कर रहे है। लेकिन भाजपा सरकार जब किसान आन्दोलन को दबाने में सफल नहीं हो सकी तो अब भाजपा किसानों को कुचल रही है। भाजपा के नेता हिंसा को बढ़ावा देने की बाते कर रहे हैं। इस दौरान जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल ,पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, प्रधान पंचायत समिति सुनीता गुर्जर ,निवर्तमान जिलाध्यक्ष लक्ष्मण गाता, कांग्रेस नेता सभी सभी अधिकारी एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ