करौली ब्यूरो रिपोर्ट।
राजस्थान में 2 विधानसभा सीटों पर आयोजित हो रहे उपचुनाव के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में करौली विधायक लाखन सिंह का नाम आने के बाद सोमवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी साथ ही प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस का परचम लहराने की बात कही।
सम्मानीय पाठक,
सबसे पहले आपका हार्दिक धन्यवाद कि आपने राजकाज न्यूज़ को अपना समाचार माध्यम बनाया है।
यदि आप हमारे नियमित पाठक हैं तो आपको पता ही होगा कि हम लगातार पूरे प्रदेश की खबरें आप तक पहुंचाते रहें हैं साथ ही आपने देखा होगा कि हम आपके और ख़बरों के बीच किसी भी विज्ञापन को बाधा बनने नहीं देते। हमारी इच्छा है यही क्रम आगे भी बना रहे।
इसीलिए आपसे निवेदन है कि आप राजकाज न्यूज़ के सब्सक्राइबर बने और इसके लिए पूरे वर्ष के लिए मात्र रु 365 का योगदान देवें। आप यह भुगतान ऑनलाइन हमारे बैंक खाते में कर सकते हैं जिसकी डिटेल आगे उपलब्ध है। राजकाज सम्पादकीय टीम को पूरा भरोसा है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद यूँही बना रहेगा।
वैसे जो लोग असमर्थ हैं वे हमारी सेवाओं का लाभ निःशुल्क उठा सकते हैं। हम आप तक निष्पक्ष पत्रकारिता पहुंचाने के लिए आपसे सहयोग मांग रहे हैं तथा यह कोई शर्त नहीं है।
शुभकामनाओं सहित।
टीम राजकाज
बैंक खाता - SUGHAN MEDIA
CURRENT / चालू
KOTAK MAHINDRA BANK
खाता संख्या - 9245598259
IFSC - KKBK 0000273
विधायक के निजी प्रवक्ता माजिद खान ने बताया कि करौली विधायक लाखन सिंह मीना को राजस्थान विधानसभा के होने वाले उप चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल होने पर करौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। जैसे ही कांग्रेस स्टार प्रचारकोंकी लिस्ट जारी हुई तो करौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने करौली विधायक लाखन सिंह के निवास पर एकत्रित होकर खुशी का इजहार किया कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का आभार व्यक्त किया। साथ ही विधायक लाखन सिंह को बधाई देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। कांग्रेस नेता अनिल शर्मा एव नगर परिषद उप सभापति सुनील सैनी,अबरार काजी ने कहा कि जिस प्रकार राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन के हित में कार्य किया है। जिससे आने वाले विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी वल्लभ नगर एवं धरियावद की दोनों सीटों पर भारी बहुमत के साथ विजयी होगी। इस अवसर पर ऋषि सरपंच रतियापुरा, लज्जा राम वर्मा, विजय सिलपुडा, नगर परिषद पार्षद प्रभाव चौधरी, कल्याण माली, रमेश सैनी, संदीप डागर,संजय शर्मा, पूर्व पार्षद विजय जाटव, सूरज रतियापुरा, रामहरि कोंडर, पवन मीना, चेतराम मीना, धर्म लिलोटी, भंवर मीनाष शिवराम, मनकेश, रामगोपाल, राकेश मीना, मान सिंह मीना, भोला मीना, सहित अन्य कई कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ