करौली ब्यूरो रिपोर्ट।

राजस्थान में रविवार को आयोजित हुई रीट परीक्षा में लगाई गई ड्यूटी का मेहनताना नही दिया जाने से खफा स्वास्थ्य सहायक और एएनएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा और ड्यूटी शुल्क दिलवाये जाने की मांग की गई।

सर्व समाज युवा परिषद के संयोजक जीतू शुक्ला और स्वास्थ्य सहायक जिला अध्यक्ष राजीव मीना ने बताया कि समस्त राजस्थान में आयोजित हुई रीट की परीक्षा में पूरे प्रदेश भर में स्वास्थ्य सहायक और एएनएम को सुबह से लेकर शाम तक स्क्रीनिंग के लिए लगाए रखा। परंतु जब परीक्षा शुल्क की बारी आई तो परीक्षा प्रभारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया की आपकी कोई ड्यूटी आदेश नहीं है और ना ही आपको कोई शुल्क देने का आदेश है जिसके कारण जिले भर के स्वास्थ्य सहायक और एएनएम में रोष व्याप्त हो गया है। जिसके विरोध में आज एएनएम और स्वास्थ्य सहायक संयुक्त रूप से जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला कलेक्टर की अनुपस्थिति में अतरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी और कहा कि एएनएम और स्वास्थ्य सहायकों को सुबह से शाम तक भूखे प्यासे ड्यूटी में लगाया गया जिनके लिए न तो कोई खाने पीने की व्यवस्था थी और ना ही कोई परीक्षा शुल्क की व्यवस्था थी जो सरासर नर्सिंग संवर्ग के इस समुदाय के साथ गलत हुआ है। आखिर कब तक इसी तरीके से शोषण परीक्षाओं में होता रहेगा क्या नर्सेज के पेट नहीं होता क्या नर्सेज के परिवार नहीं होते जिस पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि जो शुल्क आया वह सभी विभाग जिनकी ड्यूटी थी उनके लिए आया है। जिला कलेक्टर से बात करके इस समस्या का जल्दी निस्तारण कर दिया जाएगा। वही एएनम और स्वास्थ्य सहायकों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से मांग रखी है की वैक्सीनेशन की नियमित साइट लगने के साथ-साथ कुछ साइड अतिरिक्त लगती हैं जिनका चार्ज भी एएनएम और स्वास्थ्य सहायकों के लिए आता है परंतु वह भी अभी तक हमें नहीं दिया जाता जिसके बारे में अवगत करा कर मांगो कों जल्दी से जल्दी निपटारा करने की मांग  एएनएम और स्वास्थ्य सहायकों ने रखी है। इस मौके पर एएनएम नीलम शर्मा, गीता मीना, विद्या, मीनाक्षी, मुनेशी, गीता,आशा सैन, सहित राधे वर्मा वीरेंद्र वर्मा पंकज पाराशर राजीव शर्मा प्रेम शंकर माली हेमप्रभा योगेश स्वर्णकार सहित जिलेभर के स्वास्थ्य सहायक और एएनएम उपस्थित रही।