बाड़मेर ब्यूरो रिपोर्ट।
बाड़मेर जिले के बायतू में एक घर में महिला की लाश पडी मिली। महिला का पति और उसकी बेटी घायल अवस्था में मिले। घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि शाम के समय में बायतु थाना में महिला की हत्या की सूचना मिली थी।बायतु थाना पुलिस मौके पर गई देखा तो महिला की लाश पड़ी थी। जिसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। थोड़ी दूर महिला का पति और बेटी भी गंभीर रूप से घायल नजर आए। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाड़मेर लाया गया।प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 30 साल की सरस्वती की मौत हो गई, वहीं बेटी दुर्गा और पति गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद शव को बाड़मेर की मोर्चरी में लाया गया है। जहां पर मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि महिला के पीहर पक्ष के लोगों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


0 टिप्पणियाँ